MP News: ऑन लाइन गीता प्रतियोगिता और गीता पाठ में जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए- डॉ मोहन यादव
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 दिसंबर को होने वाली अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती और गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव की सभी गतिविधियों में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि गीता के संदेश का व्यापक प्रसार हो सके।…
