Breaking

अरुल – अशोक अरोरा के नेतृत्व में सांवरिया धाम पदयात्रा 4 फरवरी को, बहेगी आस्था की बयार

Spread the love
नीमच। AP NEWS EXPRESS 
गत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री सांवरिया सेठ मंडफिया (चित्तौड़गढ़) तक की पैदल यात्रा समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा के नेतृत्व में 04 फरवरी 2026 बुधवार को सुबह 08:30 बजे हजारों भक्तों के साथ सांवरिया सेठ की जय जयकार करते हुए उमंग उत्साह से मंडफिया धाम सांवरिया सेठ दरबार के लिए प्रस्थान करेगी। 
एक पखवाड़े से ज्यादा समय से इस यात्रा की तैयारी की जा रही है। नीमच से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित सांवरिया धाम की पदयात्रा हजारों भक्त पग पग धरती नाप कर करेंगे व सांवरिया जी के दरबार में पहुंचकर अपने आस्था समर्पित करेंगे । गत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सांवरिया भक्त मंडल द्वारा जोर-शोर से पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। इस वर्ष सांवरिया सेठ की यह पैदल यात्रा इतिहास रचने जा रही है।
श्री सांवरिया भक्त मंडल के अरुल अरोरा गंगानगर ने बताया कि इस पैदल यात्रा को दिव्य और भव्य रूप देने के प्रयास किए गए है। चिकित्सा सुविधाओं के लिए मेडिकल टीम साथ चलेगी। पूरी यात्रा के दौरान भजन, कीर्तन, गायन सहित अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर बेहतरीन भजन गायकों को बुलाया गया है। जगह-जगह विभिन्न संगठन और समाजसेवियों द्वारा यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा । 
3 फरवरी को होगी भव्य भजन संध्या
यात्रा से एक दिन पूर्व 03 फरवरी मंगलवार को शाम 7: 30 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन लायंस पार्क चौराहा पर होगा जिसमें प्रख्यात भजन गायक *”छोटू सिंह रावणा”* अपनी प्रस्तुति देंगे।
निम्बाहेडा में होगा रात्रि विश्राम
04 फरवरी 2026 बुधवार को पदयात्रा नीमच से शुरू होगी। जिसका राजस्थान के निम्बाहेडा शहर की कृषि उपज मंडी परिसर में पैदल  पड़ाव होगा। निम्बाहेडा में भी रात्रि विश्राम के दौरान आकर्षक भजन संध्या का आयोजन होगा। अगले दिन 05 फरवरी 2026 गुरुवार को अल सुबह पैदल यात्रा पुनः शुरू होगी जो दोपहर तक मंडफिया धाम पहुंचेगी। मंडफिया में भक्तों के भोजन प्रसादी के लिए विशाल भंडारा रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *