नीमच। AP NEWS EXPRESS
नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते हुए पाया जाने एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालो के विरूद्ध यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यातायात अमले द्वारा नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाने व बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने एवं बिना परमिट यात्री वाहन चला रहे बस चालको के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
यातायात प्रभारी सोनू बड़गूजर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार , पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश की पालना में पुलिस अधीक्षक , अति.पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला नीमच में नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट के वाहन चला रहे चालको के विरूद्ध विशेष अभियान संचालित है । नाबालिग को वाहन चलाते पाया जाने एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । बिना परमिट के बस चालको के विरूद्व भी थाने पर चालानी कार्यवाही की गई है ।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने दें। नाबालिग बच्चे वाहन चलाते पाये जाने पर सख्ती से वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

