नीमच। AP NEWS EXPRESS
विश्व वंदनीय श्री राज राजेंद्र सुरीश्वर प्रतिष्ठान गुरु धाम कात्रज पूना के तत्वाधान में ज्योतिष रत्न डॉ लाभेश विजय जी म सा की सद प्रेरणा से भारत यात्रा पर निकली चित्र प्रदर्शनी रथ यात्रा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश , तमिलनाडु महाराष्ट्र से होती हुई नीमच पहुंची। राजेंद्र सूरीश्वर जी म.सा. की 200 वीं द्वि जन्म शताब्दी निमित्ते दादा गुरुदेव के हस्त निर्मित 421 चित्रों की भव्य चित्र प्रदर्शनी का 23 नवंबर 2025 रविवार सुबह 9:30 बजे जैन कॉलोनी नीमच स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ राजेन्द्र सूरि जैन मंदिर नीमच पहुंचने पर भव्य अगवानी की गई।
चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, जावेद एसडीएम प्रीति सिंघवी ने दीप प्रज्वलन कर किया। रथ संचालक राजू नाणेशा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्र प्रदर्शनी प्रातः 9.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रद्धालुओ के दर्शनार्थ खुली रही। चित्र प्रदर्शनी में गुरुदेव राजा राजेन्द्र सुरी जी के जन्म के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सम्पूर्ण भारत के जैन कलाकारों द्वारा हस्त निर्मित 421 चित्र प्रदर्शनी में दर्शनार्थ रखे गए जिनके दर्शन का सतत सिलसिला जारी रहा। संध्या 7.30 बजे रथयात्रा में विराजित गुरुदेव की प्रतिमा के समक्ष भव्य आरती का आयोजन किया गया । प्रदर्शनी में आध्यात्म और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। दादा गुरुदेव श्री राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. की 200वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में निर्मित 421 दुर्लभ चित्रों की ‘भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन श्री शंकेश्वर पार्श्वनाथ राजेन्द्र सूरी जैन मंदिर ट्रस्ट, नीमच (म.प्र.) द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य दादा गुरुदेव के जीवन, त्याग, आध्यात्मिक साधना और उनके अद्भुत योगदान को समाज तक पहुँचाना था। प्रदर्शनी की समस्त प्रेरणा ज्योतिष रत्न डॉ. लाभेश विजय जी म.सा. द्वारा प्रदान की गई है। इन चित्रों में दादा गुरुदेव के अलौकिक व्यक्तित्व की झलक ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र डूंगरवाल के अनुसार, प्रदर्शनी में रखे गए 421 चित्र दादा गुरुदेव के जीवन दर्शन, धर्म कार्य, साधना एवं ऐतिहासिक प्रसंगों को दर्शाया गया हैं ।
उद्घाटन कार्यक्रम में श्रद्धालु समाजजन, विद्वान, कलाप्रेमी एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे । प्रदर्शनी के दौरान ‘दादा गुरुदेव के जीवन को समझना, उनके चित्रों को देखना स्वयं में सुखद आध्यात्मिक अनुभव रहा ।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अनिशा अर्पित पगारिया ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र डूंगरवाल, शिखर चंद पगारिया, प्रकाश चौरडिया, अरुण चौरडिया, विमल सकलेचा, सुभाष बाफना, दिनेश लालका, गुणवंत सेठिया, वैभव कोठारी, संजय विंग, नरेंद्र दुग्गड़, आशा डूंगरवाल, शर्मिला डूंगरवाल, चेतन लाल का, रितु पोरवाल, सुनीता करणपुरिया आदि उपस्थित थे।
दादा गुरुदेव श्री राजेन्द्र सूरीश्वर जी द्वि शताब्दी जयंती वर्ष : लगाई भव्य चित्र प्रदर्शनी

