पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,…

Spread the love

टीकमगढ़ : जिले में पांच जून को पुलिस थाना दिगौड़ा क्षेत्र कें बमोरी गांव के पास मिले शव के मामले का खुलासा कर दिया है। मृत मिले अशोक पाल पिता चंद्रभान पाल (27) की हत्या की गई थी। उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई थी। अशोक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का रहना वाला था।
पुलिस अधीक्षक रोहित ने शुक्रवार को कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 5 जून की सुबह पुलिस थाना दिगौड़ा क्षेत्र के बमोरी गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक की पहचान अशोक पिता चंद्रभान पाल (27) निवासी जटउआ थाना सोजना जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। मृतक के शरीर पर मिले चोटों के निशान के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने एक पुलिस टीम का गठन किया।

पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़गा गया आरोपी सीताराम पाल मृतक अशोक के साढू का छोटा भाई है। सीताराम का अशोक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अशोक को रास्ते से हटाने चाहते थे, ऐसे में आरोपी सीताराम ने अपने मामा के लड़के प्रेमलाल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 4 जून की रात अशोक को ओरछा मंदिर जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। ओरछा से वापस लौटते समय बमोरी गांव के पेट्रोल पंप के पास सभी ने खेत में बैठकर शराब पी। अशोक के नशे में होने के बाद उन्होंने उसके गमछे को फाड़ा और उससे रस्सी नुमाबनाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें आरोपी सीताराम सुकलगुवा , प्रेमलाल नेकोरा ललितपुर उत्तर प्रदेश और मृतक की पत्नी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *