ग्वालियर: शहर में एक पड़ोसी को गहने चुराने के बाद भागते हुए पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस जांच में पता चला कि गहने नकली थे। यह जानकर चोर रोने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम सूरज कुशवाहा है। उसने एक घर में घुसकर अलमारी से गहने और 300 रुपये चुराए थे। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के धौकलपुर सिकंदर कंपू इलाके में हुई।
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को याद दिलाया 1991 का समझौता, कहा-कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ 20 साल की लड़कियों को नेताओं के साथ सोने के लिए करता था मजबूर… DMK के इस नेता की बीवी ने खोली पोल, तमिलनाडु में हड़कंप कौन हैं नीलेश चव्हाण? कैमरे लगाकर बनाए थे पत्नी के वीडियो, अब वैष्णवी हगवणे की फैमिली को धमकाने पर दर्ज हुई FIR बीजेपी विधायक कंवरलाल की विधायकी खत्म, विधानसभा में फिर 199 रह गए
खाना खाकर सो रहा था परिवार : विशाल कुशवाह नाम का एक व्यक्ति धौकलपुर सिकंदर कंपू में रहता है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार-गुरुवार की रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य भी सो रहे थे। तभी उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि कोई चोर उनके घर में घुस आया है। चोर ऊपर बने कमरे में अलमारी तोड़कर गहने और पैसे चुरा रहा था।
शक के आधार पर पड़ोसी को पकड़ा : चोर को देखकर उन्होंने शोर मचाया। लेकिन चोर भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि चोरी करने वाला पड़ोसी है। पहले भी उसने इसी तरह चोरी की थी। तब राजीनामा हो गया था। पुलिस ने तुरंत सूरज कुशवाहा को पकड़ लिया। पुलिस ने सूरज के घर की तलाशी ली। वहां से चोरी किए गए गहने बरामद हुए। गहनों में कान के झुमके, मंगलसूत्र, चांदी की बिछिया और 300 रुपये थे।
चोरी हुए गहने निकले नकली : विशाल ने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए उसने अपने असली गहने गिरवी रख दिए थे। चोरी हुए गहने नकली थे। यह जानकर चोर रोने लगा। पुलिसकर्मियों ने उससे रोने का कारण पूछा। उसने कहा, ‘उसे क्या पता था, जिन गहनों के लिए इतना रिस्क लिया उनकी कीमत तो सौ रुपए भी नहीं है।’
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार : गिरवाई थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही