रायपुर: धमतरी जिले में शादी में डांस को लेकर हुए विवाद में दो बारातियों को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। घटना कुरुद थाना क्षेत्र के बिरेझर चौकी क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवरा के ग्राम छतौद में एक परिवार में शादी थी। दुल्हन पक्ष के लोग बरात की अगवानी के लिए पहुंचे। इसी दौरान डीजे में नाचने को लेकर बाराती पक्ष और घराती पक्ष के बीच में विवाद हो गया। विवाद इतना बढा की दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर तीन बारातियों पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।