नीमच।
🐑मेष :~ अ, ल, इ👉:आप का आज का दिन परोपकार और सदभावनाओं में बीतेगा । सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरुप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रुप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
🐂वृषभ :~ ब, व, उ👉: आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आप की वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभ दायी रहेगा। इससे नये सम्बंधों में सदभाव बढ़ने की भी संभावना है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे।
💑मिथुन :~ क, छ, 👉: पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए ऐसा भी हो सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा।
🦀कर्क :~ ड, ह👉:आज का दिन आपका प्रफुल्लता से भरा रहेगा। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। कार्य में मिली सफलता के कारण आप के उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी।
🦁सिंह :~ म, ट👉:आज का दिन आपके लिए मिश्र फलदायी है ।आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की सलाह हैं।
👸🏼कन्या :~ प, ठ, ण👉 : आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बाँध सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभ दायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रुप से समृद्घि बढे़गी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।
⚖तुला :~ र, त👉 : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने से सावधानी बरतने की सलाह हैं। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रुप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा।
🦂वृश्चिक :~ न, य👉:आज का दिन आपके लिए लाभ दायी है । मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढे़गी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🏹धनु :~ भ, ध,फ👉 :आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेगें। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। पदोन्नति के योग हैं व मान – सम्मान बढ़ेगा।
🐏मकर :~ ख, ज👉 : आज बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुडी़ कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकेगें । सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी।
⚱कुंभ :~ ग, स, श, ष👉 : मन में क्रोध की भावना रहेगी जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों से, निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें । वाणी पर संयम रखें। खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ तंग रहेगा.
🐠मीन :~ द, च👉: आज के दिन आपके अंदर छुपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा । व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। प्रति दिन की क्रिया कलापों से निकल कर आप अपना समय आमोद प्रमोद में बीता सकेगें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी।
दिनका शुभ चोघड़ीया*🌞
🔹02🔸चलः सुबह 07:38 से 09:19
🔸03🔹लाभ: सुबह 09:19 से 11:00
🔹04🔸अमृत : सुबह 11:00 से 12:41
🔸06🔹शुभ: दोपहर 02:22 से 04:03
——————
*🌚रातका शुभ चोघडीया🌚*
🔸01🔹शुभ: साम 07:26 से 08:44
🔹02🔸अमृत: रात 08:44 से 10:03
🔸03🔹 चलः रात 10:03 से 11:22
🔹06🔸लाभ : रात 02:00 से 03:19
🔸08🔹शुभ: रात 04:38 से 05:57