प्रियंका ने वायनाड में किया अपना नामांकन दाखिल,..

Spread the love

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपना पहला चुनाव लड़ने जा रही हैं और आज उन्होंने केरल की वायनाड सीट के उप चुनाव के लिए यूडीएफ की तरफ से लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया, उनके साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कई स्थानीय नेता थे, इससे पहले भारी जन सैलाब ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया, कांग्रेस ने कहा वायनाड का यह उमड़ता जनसैलाब साफ बता रहा है कि यहां के लोगों का प्यार प्रियंका गांधी के साथ है।

प्रियंका गांधी के प्रति वायनाड की जनता ने जो प्यार और उत्साह दिखाया है उसकी कल्पना शायद प्रियंका गांधी ने भी नहीं की होगी, वायनाड की सड़कों पर जगह नहीं थी, उत्साहित कांग्रेस ने प्रियंका के स्वागत के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये और लिखा-वायनाड में नामांकन से पहले प्रियंका गांधी जी के स्वागत में जनसैलाब उमड़ आया है। वायनाड की जनता से प्रियंका जी को खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, जो उन्हें इस नई यात्रा में खूब आगे ले जाएगा। कांग्रेस ने X पर लिखा- वायनाड का यह उमड़ता जनसैलाब साफ बता रहा है कि यहां के लोगों का प्यार प्रियंका गांधी जी के साथ है। वायनाड की जनता ने जिस तरह राहुल गांधी जी को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया, वही आशीर्वाद प्रियंका गांधी जी के लिए भी नजर आ रहा है। वायनाड से दिल का रिश्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *