नीमच। (AP NEWS EXPRESS)
नीमच के राजा किलेश्वर महादेव 4 अगस्त को शाम 4:00 बजे रथ में सवार होकर किलेश्वर महादेव मंदिर से धूमधाम से शहर वासियों को आशीर्वाद देने शहर भ्रमण पर निकलेंगे। संयोजक समाज सेवी अरुल अशोक अरोरा के मार्गदर्शन में निकालने वाली शाही सवारी में देश प्रदेश के ख्याति नाम कलाकारों का प्रदर्शन इसे यादगार बनाता नजर आएगा। इस शाही सवारी की अगवानी व भोले बाबा के दर्शन को शहर वासियों का रैला उमड़कर अपना जीवन धन्य करेगा।

