MP NEWS: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अकाउंट हैक,..

Spread the love

मप्र सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक्स अकाउंट बुधवार देर रात हैकरों ने हैक कर लिया और उस पर क्रिप्टोकरेंसी का प्रमोशन करने लगे। शिकायत के बाद विजयवर्गीय का अकाउंट रिस्टोर हो गया। विजयवर्गीय के अलावा हाॅकी इंडिया समेत कई अकाउंट रात को हैक हुए थे।

विजयवर्गीय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है। बुधवार रात जब उनका एक्स अकाउंट हैंक हुआ और हैकरों ने खुद उनके अकाउंट पर पोस्ट डालकर अकाउंट हैक होने की सूचना दी तो यूजरों ने कमेट करना शुरू कर दिए।

कई लोगों ने विजयवर्गीय का अकाउंट हैक होने की सूचना दूसरे ग्रुपों पर शेयर की। गुरुवार को इंदौर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विजयवर्गीय व्यस्त थे और इंदौर-उज्जैन छह लेन मार्ग के लोकार्पण समारोह में भाग लेने के लिए वे उज्जैन भी गए थे, लेकिन व्यस्तता के बीच उन्होंने अपना अकाउंट हैक होने की शिकायत की।
कुछ देर बाद उनका अकाउंट रिस्टोर हो गया। जब हैकरों ने उनका अकाउंट हैक किया था तो उस पर क्रिप्टोकरेंसी की एक लिंक पोस्ट कर लिखा था कि अकाउंट हैक हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *