मधुमक्खियों के हमले में महिला की मौत 

Spread the love
नीमच। AP NEWS EXPRESS 
गत दिवस अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए आंगनवाड़ी में भोजन बनाने वाली स्व सहायता समूह की अध्यक्ष कंचन बाई आंगनबाड़ी के बच्चों को मधु मक्खियों के हमले से बचाकर खुद मौत की शिकार हो गई को लेकर वायरल हुए वीडियो समाचार महिला बाल विकास द्वारा की गई पड़ताल के बाद जनसंपर्क ने समाचार जारी कर मामले की सच्चाई से अवगत करवाया है।
जिसके अनुसार परियोजना अधिकारी जावद श्रीमती आभा पाटीदार की माने तो मामले की वस्तु स्थिति यह है कि ग्राम रानपुर में एक आंगनवाड़ी केंद्र संचालित होकर आंगनवाड़ी भवन के पास ही प्राथमिक शाला भवन है परंतु प्राथमिक शाला भवन बच्चों हेतु उपयुक्त नहीं होकर जर्जर स्थिति में है। इस कारण आंगनवाड़ी भवन में ही प्राथमिक शाला संचालित होती है।  02 फरवरी 26 सोमवार को दोपहर 03:30 बजे मृतका श्रीमती कंचनबाई अध्यक्ष जय माता दी स्व सहायता समूह एमडीएम आंगनवाड़ी भवन से लगभग 50 मीटर दूर बने हैंडपंप पर कपड़े धो रही थी और मृतका के दोनों बच्चे पास ही खेल रहे थे। उसी समय मधुमक्खियों ने मृतका पर हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए मृतका कंचनबाई ने आंगनवाड़ी भवन की ओर दौड़ लगाई तो मधुमक्खियां भवन की ओर आने लगी। उस समय आंगनवाड़ी में प्रतिदिन की तरह प्राथमिक शाला  संचालित हो रही थी तब शिक्षिका श्रीमती मंगला मालवीय द्वारा शाला में मधुमक्खियों को आता देख तत्काल मधुमक्खियों से शाला में पढ़ रहे 20 बच्चो को दरी व तिरपाल से ढंक दिया जिससे कि बच्चे सुरक्षित रहे। दोपहर 03:30 बजे कोई भी आंगनवाड़ी केंद्र का बच्चा वहां पर उपस्थित नहीं था बल्कि शाला संचालित हो रही थी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता मेघवाल एवं सहायिका श्रीमती विद्या मेघवाल ग्राम में कुपोषित बच्चे के घर गृह भेंट के लिए गई हुई थी। घटना के बाद शिक्षिका श्रीमती मंगला मालवीय द्वारा मृतका के परिजन को घटना की सूचना दी और तत्पश्चात मृतका ने वहां से घर  प्रस्थान कर लिया । आंगनवाड़ी में बच्चों की उपस्थिति का समय दोपहर 01:00 बजे तक ही निर्धारित है और उक्त समय प्रतिदिन की तरह प्राथमिक शाला आंगनवाड़ी भवन में संचालित हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *