नीमच: नगर पालिका परिषद द्वारा शुक्रवार को बंगला नंबर 60 पुरानी नगर पालिका परिसर हाल में आज नगर पालिका परिषद नीमच का शहर की दो भूमियों पर विकास योजना तैयार करने और हाट मैदान की दुकानों को आवंटित करने बाबत विशेष सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्वर्गीय पिता को मोन श्रद्धांजलि देने के बाद सम्मेलन प्रातः 11:30 बजे प्रारंभ हआ । विशेष सम्मेलन में कांग्रेस पार्षदों ने ग्वालटोली व शहर में स्वानों की समस्या के निराकरण की मांग रखी, इसके साथ ही शहर में खाली पड़े भूखंडों की साफ सफाई और भूखंड मालिक पर चालानी कार्रवाई, नामांतरण पट्टा नामा आदि मुद्दे परिषद में रखे । नगर पालिका स्वामित्व की चमड़ा कारखाने के सामने की रिक्त भूमि पर योजना तैयार करने संबंधी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षद नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, कांग्रेस पार्षद कविता लोक्स ने योजना के संदर्भ में जानकारी मांगी । ऐसे में आरोप – प्रत्यारोप लगने के साथ बहस शुरूहो गई । बहस के दौरान कांग्रेस पार्षद ने नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा पर झूठ बोलने ओर भू माफिया होने के आरोप लगा दिए। ऐसे में नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने भी कांग्रेस पार्षद पर अनपढ़ और शहर विकास में बाधा डालने के आरोप लगाए। कांग्रेस पार्षदों के आरोपों से आहत हुई नपा अध्यक्ष की आंखों से आंसू भी झलक गए।ऐसी स्थिति में भाजपा पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष के साथ धक्का मुक्की कर उसे कुर्सी पर बिठा दिया। आरोप – प्रत्यारोप और हंगामे के बीच अन्य दो प्रस्ताव नगर पालिका स्वामित्व की गुप्ता नर्सिंग होम एवं बगीचा नंबर चार व पांच की खेत न 11/39 की भूमि पर विकास योजना तैयार करने व हाट मैदान स्थित ए ब्लॉक की 9 दुकानों को मध्य प्रदेश आंचल संपत्ति अंतरण नियम 2016 अनुसार ऑफर आमंत्रित कर स्वीकृत करने संबंधी प्रस्ताव पास कर सम्मेलन समाप्त किया गया नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कांग्रेस पार्षद नेता प्रतिपक्ष पर झूठ बोलने के आरोप लगाते हुए कहा कि मैं हमेशा विकास की पक्षधर रही हूं और विकास कार्य करवाती रही हूं। ऐसे में यदि कांग्रेस पार्षद एक भी आरोप सिद्ध करते हैं तो मैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूंगी । नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति व कांग्रेस पार्षद कविता लोक्स ने कहा कि नपा अध्यक्ष रोकर ड्रामा कर रही है। जबकि वे विकास की बजाय अपना हित साध रही है।