मप्र में अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। चक्रवात और मानसून द्रोणिका के असर से आज शुक्रवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग में भारी बारिश हो सकती है, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।लगातार हो रही बारिश के चलते ग्वालियर और सिवनी में 13 और 14 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 15 को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
इधर, पन्ना, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, गुना, सागर, बालाघाट, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर और दमोह में बाढ़ के हालात है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों व रेस्क्यू टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।साथ ही सभी अधिकारियों कर्मचारियों को 30 सितंबर तक अवकाश पर ना जाने को कहा है।
मक्सी रोड पर दर्दनाक हादसा, स्विफ्ट ने दुग्ध संघ कर्मचारी को कुचला, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग मक्सी रोड पर दर्दनाक हादसा, स्विफ्ट ने दुग्ध संघ कर्मचारी को कुचला, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट एमपी मौसम विभाग ने भिंड, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर कला, शिवपुरी, अशोक नगर, गुना, निवाड़ी, दतिया और राजगढ़ जिलों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और निवाड़ी जिलों में अति भारी बारिश विदिशा, रायसेन, मंदसौर, नीमच, गुना, सिंगरौली, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह, मैहर और पांढुर्णा जिलों में भी बारिश का अनुमान है।