Breaking

आज फिर सत्य की जीत’, केजरीवाल की जमानत पर बांटी मिठाइयां,..

Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। हरियाणा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए ये बड़ी राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और आतिशी सहित आप नेताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा ज़मानत दिए जाने पर जश्न मनाया और मिठाई बांटी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि झूंठ और साजिशों के खिलाफ लड़ाई में आज पुनः सत्य की जीत हुई है। सिसोदिया ने आगे कहा, ‘एक बार पुनः नमन करता हूं बाबा साहेब अंबेडकर जी की सोच और दूरदर्शिता को, जिन्होंने 75 साल पहले ही आम आदमी को किसी भावी तानाशाह के मुकाबले मजबूत कर दिया था।’ सिसोदिया ने कहा कि ये एक बार फिर साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जैसा सच्चा, ईमानदार, देशभक्त नेता इस देश में नहीं है। जिनको गिरफ्तार करने के लिए भाजपा ने हज़ारों तरह की साजिश रची। उन्हें जेल में डाला। आज सुप्रीम कोर्ट का हम धन्यवाद करते हैं जिनके कारण आज सच्चाई की जीत हुई है और झूठ का पर्दाफाश हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *