MP News : विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव: झूला झूलकर रक्षाबंधन उत्सव का आनंद लिया,…

Spread the love

मप्र में इस समय हर घर तिरंगा अभियान, सावन उत्सव, रक्षाबंधन उत्सव जैसे राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यक्रम चल रहे हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और मध्य प्रदेश की जनता इसमें बढ़ चढ़ कर ले रही है, इसी क्रम में आज राजधानी भोपाल में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए, उन्होंने प्रदेशवासियों को अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की और उन्हें शुभकामनाएं दी।

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव, दिया ये संदेश: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भोपाल के सुभाष नगर आरओबी से निकाली जा रही भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों लोग हाथों में भारत की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे चल रहे थे , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आइए, हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और अपने घरों में तिरंगा फहराकर भारतीय एकता और अखंडता का संदेश फैलाएं।

घर-घर में तिरंगा स्वतंत्रता और एकता का सम्मान: मुख्यमंत्री ने कहा – आजादी के इस पावन पर्व पर पूरा देश और प्रदेश, खुशी और गर्व के साथ स्वतंत्रता के उत्सव में डूबा हुआ है। मेरी तरफ से प्रदेशवासियों को बधाई, उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत, हर गली, हर मोहल्ले और हर गांव में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। घर-घर में तिरंगा फहराकर हम अपनी स्वतंत्रता और एकता का सम्मान कर रहे हैं।

झूला झुला, कहा- हमारी संस्कृति में सावन और झूले का अनूठा संगम: इस समय रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम, सावन उत्सव कार्यक्रम भी चल रहे हैं, सीएम डॉ मोहन यादव उसमें भी शमिल हो रहे हैं, उन्होंने आज तिरंगा यात्रा में जाने से पूर्व सावन के झूले का आनंद लिया, मुख्यमंत्री ने X पर झूला झूलते हुए अपनी वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हमारी संस्कृति में सावन और झूले का अनूठा संगम है, जो हमें नव ऊर्जा एवं नव उल्लास से भर देती है। हम सब अपनी अनुपम संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहें और समृद्ध जीवन का आनंद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *