नीमच: पुलिस मुख्यालय भोपाल ने अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं जिसमें निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने आज 25 अक्टूबर को जारी आदेश में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद को सागर से रतलाम, कार्यवाहक निरीक्षक नीलेश अवस्थी को राजगढ़ से नीमच, कार्यवाहक निरीक्षक गीतेश शर्मा को शिवपुरी से ग्वालियर, और कार्यवाहक निरीक्षक अमर सिंह बिलवार को पीटीसी इंदौर खरगोन ट्रांसफर किया है। कार्यवाहक निरीक्षकों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसी तरह एक अन्य आदेश में कार्यवाहक निरीक्षक रघुनाथ सिंह शक्तावत को भोपाल से उज्जैन, कार्यवाह निरीक्षक जितेंद्र बघेल को राज्य सायबर सेल पुलिस मुख्यालय भोपाल से खरगोन, कार्यवाहक निरीक्षक गजेन्द्र सिंह बुंदेला को पीटी एस तिघरा ग्वालियर से सागर, कार्यवाहक निरीक्षक राधेश्याम बट्टी को मानव अधिकार आयोग भोपाल से बैतूल और कार्यवाहक निरीक्षक कंचन सिंह चौहान को राज्य सायबर सेल पुलिस मुख्यालय भोपाल से भोपाल पदस्थ किया है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम भोपाल के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित तबादला सूची में इन पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल है। इसी तरह पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षक पूनम सविता को गुना से रायसेन, कार्यवाहक निरीक्षक मनोज कुमार मेहरा को इंदौर से गुना, कार्यवाहक निरीक्षक शिव प्रताप सिंह राजावत को सिंगरौली से भिंड, कार्यवाहक निरीक्षक रूप नारायण पटेरिया को अपराध संधान विभाग पुलिस मुख्यालय भोपाल से छतरपुर और कार्यवाहक निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाह को अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुख्यालय भोपाल से सागर पदस्थ किया है।