ग्राम जमुनिया कलां निवासी 35 वर्षीय महिला मोटर साइकिल की चैन में साड़ी फंस जाने के कारण घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपना पंवार पति हरीश पंवार जमुनिया कला निवासी धीरेंद्र सोया फैक्ट्री में काम करने प्रतिदिन अनुसार काम पर जा रही थी। ऐसे में फैक्ट्री जाते समय मोटरसाइकिल की चैन में उसकी साड़ी फंस गई। जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। सपना को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है ।