फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के नौशहरा स्थित एक मकान में रखे पटाखों में अचानक आग लगने से तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। जिसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के 12 मकान ढह गए। जबकि कई मकानों की खिड़की-दरवाजे टूट गए, देर रात तक मलबे में दबे लोगों को जेसीबी से तलाशा जा रहा था।
धमाका इतना तेज था… लगा फट गया बम क्षेत्र में अचानक हुए धमाके से लोग दहशत में आ गए। आसपास के लोगों का कहना था कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो। धमाके के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई। विस्फोट की जानकारी होने पर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। घायल विष्णु व उसके पिता राकेश को रात करीब 11:15 बजे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। वहां दोनों का उपचार चल रहा है।