Breaking

NEWS: 74 साल के हुए पीएम मोदी: राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं,…

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन है। वे 74 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा समेत राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानीमानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विदेश से भी पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे गए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं: राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘X’ पर लिखा गया, ‘प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।’

मोदी ने भारत की आत्मा को जगाया है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को 2047 तक विकसित भारत की ओर मजबूती से आगे बढ़ाया है। उनके दो दशकों से अधिक समय तक शासन में और एक दशक से अधिक समय तक प्रधानमंत्री के रूप में भारत की आत्मा को जगाया है। उन्होंने इसके सांस्कृतिक मूल्यों को प्रेरित किया है।, इसके सभ्यतागत लोकाचार का पोषण किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अभूतपूर्व विकास पथ पर मजबूती से आगे बढ़ाया है। अब नई अंतर्दृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आप आने वाले कई वर्षों तक भारत का नेतृत्व करते रहें! ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको शक्ति प्रदान करें और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *