नीमच: श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं तिरंगा रैली निकाली जो महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर लायन्स पार्क चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा, दशहरा मैदान से होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची जहां इसका समापन हुआ छात्राओं ने तिरंगा लेकर रैली के पहले महाविद्यालय परिसर में भारत का मानचित्र बनाया। इस समय छात्राओं में जोश, उत्साह और देश प्रेम का भाव हिलोरें ले रहा था। विजय विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊंचा रहे हमारा, हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा और भारत माता की जयकार के नारों के रूप में देश प्रेम का नजारा उपस्थित कर रहा था।