मनासा: (सुभाष व्यास ) ग्राम पंचायत पिपलोन नई आबादी में प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पर ईंट व लठ्ठ से हमला कर दिया। घटना में जीवन पिता बापूलाल धनगर को गंभीर चोटें आई, जिसे मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। मामले में दोनों पक्षों ने मनासा थाने में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है । घटना में राधेश्याम पिता कचरू लाल धनगर , जीवन बिता बापू लाल धनगर व पवन पिता बापू लाल धनगर को चोटें आई। दूसरे पक्ष के चेतन चौधरी व कारू लाल पिता राधेश्याम चौधरी को सिर में गंभीर चोटे आई है। पुलिस ने मेडिकल करवा मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कायमी करते हुए मामला जांच में लिया है।