Breaking

अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Spread the love

सुश्री ऋजु बाफना शाजापुर की नयी कलेक्टर

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शाजापुर में ट्रक ड्राइवर बैठक के दौरान जिस प्रकार की भाषा का उपयोग अधिकारी द्वारा किया गया वह कतई उचित नहीं है। कलेक्टर नरसिंहपुर सुश्री ऋजु बाफना को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। शाजापुर के कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को स्थानांतरित कर भोपाल में उप सचिव बनाया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम गरीब गरिबोत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। यह सरकार गरीबों की सरकार है, मैं स्वयं मजदूर परिवार से आता हूं, हमारी सरकार में इस प्रकार का व्यवहार सहन नहीं होगा, ऐसी भाषा बोलने वाले अधिकारियों को मैदान में रहने का अधिकार नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर रवाना होने से पहले भोपाल के राजकीय विमानतल पर कहा कि मैं इस घटना से बहुत पीड़ित हूं। ऐसे प्रकरणों में किसी को क्षमा नहीं किया जा सकता। अधिकारियों को मनुष्यता के नाते सभी व्यक्तियों के काम और उनके भाव का सम्मान करना चाहिए। आशा है भविष्य में अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *