कुकडेश्वर। (दशरथ नागदा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के भारत को बनाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुकडेश्वर बस स्टैंड पहुंची।।भारत संकल्प यात्रा में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु,नप कुकडेश्वर अध्यक्ष उर्मिला पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली पटवा, मनासा एस डी एम पवन बारिया,नायब तहसीलदार नवीन छपरौले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलसिंह परमार, पार्षद, भाजपा नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे। संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर के हितग्राहियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर बीपी,शुगर व मौसमी बीमारियों की दवा दी गई। महिला बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के आवेदन लेकर अन्य योजनाओं संबंधित समस्याएं भी सुनी गईं व अधिकारियों के माध्यम से कई समस्याओं का समाधान किया गया।
भारत संकल्प यात्रा मैं सुनी समस्याएं किया समाधान

