20 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ाया कृषि मंडी लेखापाल

Spread the love

मन्दसौर। आरोपी हरीश कुमार वशिष्ठ ,लेखापाल प्रथम कृषि उपज मंडी , मंदसौर को बीस हज़ार की रिश्वत लेते ई ओ डब्ल्यू उज्जैन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता रवि राठौर ने एस पी , ईओडब्ल्यू उज्जैन दिलीप सोनी को शिकायत की थी कि शिकायतकर्ता की फर्म पारस लाल राठौर प्रोपराइटर वाल्मीकि कंस्ट्रक्शन का कृषि उपज मंडी में सब्ज़ी मंडी को साफ़ सफ़ाई का कॉन्ट्रैक्ट जून 2023 में मंडी द्वारा स्वीकृत था। टेंडर के अगेंस्ट कांट्रेक्टर के मासिक देयक नही देते हुए आवेदक से 78 हज़ार रुपए रिश्वत को मांग आरोपी द्वारा कि गई थी ।
आरोपी द्वारा दिनांक 3 जनवरी 2024 को आवेदक से 20 हजार रिश्वत की प्रथम किश्त मांगी गई थी। जिसे दिनांक 3 जनवरी 2024 को ई ओ डब्ल्यू उज्जैन की टीम ने दोपहर में रंगे हाथों पकड़ा एवं रिश्वत कि राशि 20 हजार बरामद की । मामले की कार्यवाही ज़ारी होकर कार्यवाही में डीएसपी अजय कैथवास , डीएसपी अमित बट्टी एवं अन्य अधिकारी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *