आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार तंज कसा है, उन्होंने आज प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मोदी के पहली बार संसद को चूमने और अब संविधान को प्रणाम करने पर चुटकी ली है दिल्ली जल संकट के लिए भाजपा को बताया जिम्मेदार संजय सिंह ने आज पत्रकारों से बात करते हुए के बार फिर दिल्ली के पानी संकट के लिए भाजपा पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम माना जाता है लेकिन भाजपा ने तो दिल्ली के करोड़ों लोगों का पानी छीनकर पाप किया है ईश्वर इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा।मंगलवार को 9.3 करोड़ किसानों को मिलेगा गिफ्ट, पीएम मोदी जारी करेंगे 17वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजार रु, पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ? दिल्ली का जल संकट BJP, LG और हरियाणा की BJP सरकार द्वारा प्रायोजित जल संकट संजय सिंह ने कहा – दिल्ली का जल संकट BJP, LG और हरियाणा की BJP सरकार द्वारा प्रायोजित जल संकट है। ये दिल्ली के लोगों को पानी नहीं देकर पाप कर रहे हैं। दिल्ली में सातों सांसद BJP के हैं। वह हरियाणा में अपनी पार्टी की सरकार से दिल्ली के हक़ का पानी क्यों नहीं दिलवा रहे? BJP के गुंडे दिल्ली जल बोर्ड के दफ़्तर में तोड़फोड़ कर रहे हैं। आप इससे पानी की समस्या बढ़ा रहे हैं या घटा रहे हैं