बदनावर। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी के जन्म दिन पर 51 यूनिट रक्तदान । तीन हजार पौधों का वितरण भी किया। सह भोज में भी पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया। अपार जनसमूह ने सोमानी को बधाई दी। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी शामिल हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बदनावर में जो औद्योगिक इकाई स्थापित की जा रही है वह आने वाले समय में क्षेत्र का भविष्य बदल देगी। यह क्षेत्र मिनी पीथमपुर बनकर देश में अपना नाम रोशन करेगा। धार जिले की 535 आंगनवाड़ियों को सक्षम बनाने हेतु केंद्र सरकार ने एक-एक लाख रुपए दिए हैं। गांव व शहर की दूरी कम करने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत किया था। लेकिन अभी भी कई गांव छूट रहे हैं। उन्हें भी प्रधानमंत्री सड़क योजना से जोड़ा जाएगा। बदनावर की जनता ने जो कहा था वो कर दिखाया और रेकार्ड मतों से जीत दिलाई है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि मैं बिना भेदभाव के काम करूंगी और सबके विश्वास पर खरा उतरूंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में जितनी कुशलता से नेतृत्व किया है वह काबिले तारीफ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, धार की विधायक नीना वर्मा, धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल ने भी संबोधित किया। जिपं अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, राजेश अग्रवाल, प्रहलादसिंह सोलंकी, जय सूर्या, खेमराज पाटीदार, रामेश्वर मुकाती, विनोद शर्मा, दिलीप पटोंदिया, विश्वास पांडे, उमेश गुप्ता, जयदीप पटेल, कल्याण पटेल, संजय वैष्णव, प्रकाश धाकड़, निलेश भारती, वेलसिंह भूरिया, मोहनसिंह चौहान, नजमू बोहरा, सुषमा पाठक, आदि मौजूद थे। स्वागत उदबोधन बाबूलाल जाट ने दिया। सावित्री ठाकुर का शाल, श्रीफल से अभिनंदन कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के साथ ही जिले भर से आए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमानी का स्वागत किया। सोमानी ने कहा कि अपने इस अभूतपूर्व स्वागत से मैं काफी अभिभूत हूं। सभी का स्नेह इसी प्रकार मिलता रहे। वे सदैव पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया। आभार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार ने माना। जन्मदिन पर तीन हजार फलदार व छायादार पौधे बांटे गए। रक्तदान शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। देश भक्ति राष्ट्र सेवा के बाद मानव सेवा का परिचय देते हुए तीन पुलिसकर्मी एएसआई प्रह्लादसिंह बोरा, आरक्षक मेहरबानसिंह गुर्जर व राहुल गुर्जर ने भी रक्तदान किया। समारोह स्थल पर दोपहर बाद तक भारी हुजूम उमड़ा।
बदनावर को बनाएंगे आदर्श नगर – राज्यमंत्री ठाकुर
बदनावर। महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर केंद्रीय मंत्री बनने के बाद कल पहली बार बदनावर आई। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित समारोह में धूमधाम से स्वागत हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेखर यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर व त्रिशूल भेंटकर स्वागत किया। सीएमओ संतराम चौहान, नप उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार, पार्षद भारती राठौड़, जितेंद्र शर्मा, अनिता चौहान, झन्नूबाई सिर्वी, भागवंताबाई राव, सुखराम देवदा, बबीता नागल, संतोष चौहान, भेरूलाल डावर समेत निकायकर्मियो ने 51 किलो के हार से स्वागत किया। अध्यक्ष मीना यादव ने स्वागत भाषण में नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी व ठाकुर से नगर विकास के लिए सहयोग मांगा। कार्यक्रम में ठाकुर ने कहा कि बदनावर के विकास व उन्नति के लिए सहयोग हेतु तत्पर हूं। बदनावर को आदर्श शहर के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने सीएमओ व इंजीनियर से कहा कि यहां के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाए व ऐसा नक्शा बनाए जिससे बदनावर आदर्श शहर के रूप में पूरे देश में पहचाना जाए। ठाकुर ने कहा कि नगर विकास हेतु केंद्र सरकार से हमेशा सहयोग दिलाऊंगी। क्षेत्र में आंगनवाड़ी भवनों की जरूरत होगी तो हम पूरा करेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व महिलाओं से कहा कि आप एक एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाने का संकल्प लें। कार्यक्रम को धार विधायक नीना वर्मा व पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार ने भी संबोधित किया। संचालन मनोज सोलंकी ने किया। आभार राजेंद्रसिंह पंवार ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व निकायकर्मी मौजूद थे। इससे पूर्व मिडिल स्कूल के पास आंगनवाड़ी का निरीक्षण कर बच्चों से बात की।