Breaking

लाल चंदन की तस्करी के लिए निकला ट्रक, तीन आरोपी गिरफ्तार,…

Spread the love

मंदसौर। जिले के दलौदा थाना क्षेत्र की कचनारा पुलिस ने बड़ी मात्रा में लाल चन्दन पकड़ा, जिसकी कीमत लाखो में बताई जा रही है, मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह राजपूत व टीम द्वारा महू-नीमच हाइवे स्थित रतलाम-मंदसौर बॉर्डर पर लगे चेक पोस्ट पर चैकिंग पॉइंट लगाया था। इसी दौरान बुधवार की रात आइशर ट्रक क्रमांक- MP.09.JH.9201 को रोका, और उसकी तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में कुल 12 क्विंटल अवैध लाल चंदन की लकड़ी पाई है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसे पुलिस ने मौके से विधिवत जप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *