झाबुआ : 18वीं लोकसभा के संपन्न हुए चुनाव में रतलाम -झाबुआ -अलिराजपुर संसदीय क्षैत्र की भारतीय जनता पार्टी की नव निर्वाचित विजयी प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को पराजित कर जीत का ताज पहना। उनके निर्वाचित होने पर वार्ड नंबर एक की पार्षद श्रीमती रेखा अश्विन शर्मा व भाजपा नगर मंडल महामंत्री पपीष पानेरी परिवार ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। एवं इस जीत की बधाई दी। इस अवसर पर कमलेश भाई पटेल, मीना पटेल भी उपस्थित थे |