MP NEWS: ऐतिहासिक जीत पर शिवराज सीएम से मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री आवास,…

Spread the love

मप्र में भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट जीतकर प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। इस ऐतिहासक जीत के बाद सुबह बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने पहुंचे। मुख्यमंत्री निवास में दोनों नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप के साथ ही वोट शेयर का रिकॉर्ड भी बनाया है। इस जीत का श्रेय भाजपा के प्रदेश में बूथ प्रबंधन के साथ ही कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम दिया गया है। भाजपा का प्रदेश में वोट शेयर 58 प्रतिशत से बढ़कर 59.27 प्रतिशत हो गया है। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर पिछली बार के मुकाबले 34.50 प्रतिशत से घटकर 32.44 प्रतिशत रह गया है।

प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 2014 में भाजपा ने 29 में से 27 और 2019 में 28 सीट जीती थी। पिछली बार छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही थी। 26 साल बाद भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ को ढहा दिया। छिंदवाड़ा को भाजपा ने रणनीतिक रूप से जीता है। इस सीट पर केंद्रीय नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों ने लगातार सभाएं और बैठकें की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *