नीमच : इस सत्र से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी जिसे दृष्टिगत रखते हुए शासन ने मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी नियुक्तियां शुरू कर जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज से अटैच किया है। सिविल सर्जन डॉक्टर महेंद्र पाटील को प्रभारी अधीक्षक नियुक्त किया गया है । फैकल्टी नियुक्ति के आदेश होने के बाद अब तक करीब 15 चिकित्सकों कार्यभार भी संभाल चुके हैं। कार्यभार संभाल चके चिकित्सक नीमच जिला चिकित्सालय की ओपीडी में भी अपनी सेवाएं देंगे। मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर अरविंद घघोरिया ने टीम के साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी कर लिया है। उन्होंने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं व्यवस्था जांचने के साथ नर्सिंग स्टाफ से भी चर्चा की थी। डीन के अनुसार शासन ने आरंभिक तौर पर चिकित्सा शिक्षा के लिए नीमच मेडिकल कॉलेज में 36 फैकल्टी चिकित्सक नियुक्त किए हैं।