Breaking

फ्लैट में फटा एसी, मां-बच्चों की जान,……

Spread the love

एक रहवासी बिल्डिंग में एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से फ्लैट में आग लग गई। इंदौर में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे यह घटना हुई। बीआरटीएस पर एमआर 9 चौराहे के पास स्थित बिल्डिंग की पांचवी मंजिल के फ्लैट में दोपहर 2.30 बजे एसी फटा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद में आग पर काबू पाया गया। आग बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल के फ्लैट के एसी में लगी थी। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने आग बुझाई।

फ्लैट मालिक और ट्रांसपोर्ट कारोबारी कैलाश वोहरा ने बताया कि हादसे के समय मैं ऑफिस में था। पत्नी, 22 साल का बेटा और 14 साल की बेटी फ्लैट के अंदर थे। पत्नी ने धुआं उठते देखकर दोनों बच्चों को बताया और भागकर बाहर आईं। इसके बाद पूरी सोसायटी को अलर्ट किया गया और सभी लोग एक के बाद एक बाहर आ गए। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड और पुलिस भी पहुंच गई और आग बुझाई। सभी सुरक्षित बाहर आ गए थे। एसी में आग कैसे लगी, अभी इसका कारण पता नहीं चला है। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू टीम फ्लैट और आसपास के एसी भी चेक कर रही है।

चूंकि आग पांचवीं मंजिल पर थी और धुआं लगातार आ रहा था इसलिए रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के लिए मशक्कत करना पड़ी। टीम के सदस्य अन्य फ्लैट में पहुंचे और आसपास से भी पानी पहुंचाया। टीम के सदस्य प्रेशर से पानी फ्लैट तक पहुंचा रहे थे। घरों के अंदर रूई और प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग बुझने के बाद भी फिर से पूरी चेकिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *