Breaking

जीवन में बदलाव और सफलता के मंत्र हैं स्वामी विवेकानंद के ये विचार,….

Spread the love

वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कन्याकुमारी दौरा चर्चा में है। उनका ये दौरा 30 मई से 1 जून तक रहने वाला है। यहां पर मौजूद विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर पीएम मोदी 30 मई की शाम से 1 जून 2024 की शाम तक ध्यान करने वाले है। उनका ये ध्यान शुरू हो चुका है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें, वह रॉक मेमोरियल के उसी पत्थर पर ध्यान कर रहे हैं, जहां स्वामी विवेकानंद ने 1892 में ध्यान किया था।

यह जगह स्वामी विवेकानन्द के समय से ही प्रसिद्ध है। उनके ध्यान करने के बाद उनके द्वारा व्यक्त किए गए विचार आज भी युवाओं को मार्गदर्शित करते हैं। जीवन में एक सही मार्गदर्शन सफलता की नींव बनकर सामने आता है। इससे हमें ताकतवर व ऊर्जावान महसूस होता है। साथ ही इसका हमारी सोचने की क्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

स्वामी विवेकानंद ने युवाओं की कामयाबी के लिए सफलता के कई मंत्र दिए, जिन्हें अपनाने पर लोग सफलता की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। यही नहीं इन विचारों का पालन करने पर आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *