Breaking

हाथ में तिरंगा लेकर मां तुझे सलाम की प्रस्तुति दे रहे शख्स की मौत,…

Spread the love

हाथ में तिरंगा लेकर मंच पर मां तुझे सलाम गीत पर प्रस्तुति दे रहे एक शख्स को मंच पर ही दिल का दौरा पड़ गया, जब वे गिरे तो दर्शकों ने उसे प्रस्तुति का हिस्सा माना। मंच पर तिरंगा गिरा तो एक अन्य व्यक्ति उसे लहराने लगा। शख्स देर तक नहीं उठा तो दर्शकों को पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। सीपीआर देने पर उन्हें थोड़ा ठीक लगा और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। योग कार्यक्रम में अचानक हुई इस घटना से लोग हैरान रह गए। ‘फौजी’ के नाम मशहूर बलविंदर सिंह छाबड़ा शुक्रवार सुबह फूठी कोठी स्थित एक योग केंद्र में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। उन्होंने मां तुझे सलाम गीत पर प्रस्तुति दी। कुछ देर तक वे डांस करते रहे, फिर वे मंच से नीचे भी गए और झंडा लहराते हुए डांस करते रहे। दोबारा मंच पर चढ़ने के बाद अचानक वे मंच पर गिर पड़े। उनके हाथ से तिरंगा झंडा भी मंच पर गिर गया। इस बीच एक अन्य व्यक्ति ने गीत खत्म होने तक झंडा लहराया। गीत समाप्त होने के बाद भी छाबड़ा नहीं उठे तो लोगों को उनको दिल का दौरा पड़ने का पता चला। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हो चुकी थी बायपास सर्जरी : बलविंदर की वर्ष 2008 में बायपास सर्जरी हो चुकी थी। उन्होंने अंगदान का फार्म भी भरा था। परिजनों ने उनकी आंखें और त्वचा दान की। बलविंदर सांस्कृतिक आयोजनों में हमेशा सक्रिय रहते थे। देशभक्ति से जुड़े आयोजनों में अक्सर वे प्रस्तुति देते शहरवासियों को नजर आते थे। उनके परिजनों ने बताया कि वे फौज में जाना चाहते थे, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ था। वे राष्ट्रभक्ति में लीन रहते थे और ऐसे कार्यक्रमों में शौकिया गीत गाने और नाचने जाया करते थे। वे सेना जैसी वर्दी भी पहनते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *