MP NEWS: भाजपा उम्मीदवार ने करवाया ‘फर्जी मतदान’, कांग्रेस नेता ने किया दावा,..

Spread the love

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी पर फर्जी मतदान करवाने के आरोप लगाए हैं।
दिग्विजय सिंह ने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यह वीडियो उत्तर पूर्वी दिल्ली का है, जहां मतदान के दौरान मनोज तिवारी अपनी टीम के साथ पुलिस सुरक्षा में पोलिंग बूथ के अन्दर हैं। जाहिर है कि वे फर्जी मतदान कर रहे हैं। मुख्य द्वार बंद थे, जबकि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। क्या चुनाव आयोग इस पर गौर करेगा और इस बूथ के चुनाव आयोग पर्यवेक्षक और पीठासीन अधिकारी से रिपोर्ट मंगवाएगा। मतदान के दौरान पोलिंग बूथ के गेट बंद करने का क्या कारण था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *