INDORE NEWS: : खाना बनाने की बात पर पत्नी से विवाद : पति ने चुना फांसी का फंदा….

Spread the love

इंदौर : युवक ने पत्नी से खाने की बात पर हुए विवाद के बाद अपना जीवन समाप्त कर लिया। दोनो की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। आत्महत्या के लिए उसने तबेले को चुना। पुलिस को उसकेे पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पुलिस के अनुसार मृतक का नाम गोपाल है। एक माह पहले उसकी शादी अंजली से हुई थी। गोपाल और अंजलि घर मेें रविवार को अकेले थे। दोपहर मेें खाने की बात पर गोपाल का पत्नी अंजली से विवाद हुआ।
दोनों मेें जोरदार बहस हो गई। इस बीच गोपाल खाने की थाली से उठ गया और तबेले की तरफ चला गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो अंजली तबेले में पहुंची। वहां उसने गोपाल को फांसी पर लटके देखा तो मदद केे लिए आवाज लगाने लगी। पड़ोसियों ने गोपाल को फांसी से उतारा और अस्पताल पहुंचाया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *