नीमच: शहर के दशहरा मैदान स्थित गांधी वाटिका में नीमच चिल्ड वाटर एसोसिएशन सदस्यों की बैठक आयोजित की गईं। जिसमें 36 प्लांटों के प्रबंधक शामिल हुए। बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा के अलावा चिल्ड वाटर की केनो का शुल्क भी निर्धारित किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से शहर वासियों को 20 रुपए में पानी की केन उपलब्ध करवाई जा रहीं थी,लेकिन अब इसके दामों में ₹5 प्रति केन की बढ़ोतरी कर दी गई हैं। यानी अब ₹20 वाली के ₹25 में प्रदाय की जाएगी। इसके अलावा मांगलिक कार्यक्रम या अन्य किसी तरह के कार्यक्रम में केन मंगवाने पर प्रति केन का शुल्क 30 रुपए भुगतान करना पड़ेगा। यही नही प्लांट से कार्यक्रम स्थल तक केन पहुंचाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले वाहन का भाड़ा भी अब आयोजकों को वहन करना पड़ेगा। संगठन ने इन निर्णयों के लेने के बाद यह भी स्पष्ट किया है कि अगर अब इन दामों से कम में कोई प्लांट पानी की केन उपलब्ध करवाएगा,तो उस प्लांट के प्रबंधक से संगठन जुर्माना भी वसूल करेगा। बैठक में वीरेंद्र पाटीदार,महेंद्र सिंह , दीपक अहीर,निर्मल जोशी,ललित बेनीवाल, इरफान खान,शाकिर खान, भरत पाटीदार,देवीलाल चौधरी, त्रिलोक चौधरी,महिपाल सिंह आदि नीमच चिल्ड वाटर असोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।