Breaking

MP NEWS: चोरों ने चोरी में हनुमान जी को भी नहीं बख्शा,….

Spread the love

 राजगढ़ : जिले में चोर मंदिर को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे एक दो नहीं बल्कि पूर्व में कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला राजगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित एसी वाले हनुमान मंदिर से सामने आया है। यहां से अज्ञात चोर मंदिर में सीसीटीवी की डीवीआर और साउंड सिस्टम सहित अन्य उपकरण चुराकर ले गए, जिसकी शिकायत समिति के सदस्यों ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम शनिवार-रविवार की दरमियानी रात का है। जब चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया, जिसमें अज्ञात चोर मंदिर में लगी डीवीआर, साउंड मशीन, 6 माइक व अन्य उपकरण चुराकर ले गए। इनके विरुद्ध कोतवाली थाने में धारा 380 आईपीसी में तहत प्रकरण दर्ज किया गया है वा पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *