नीमच: (एपी न्यूज़ एक्सप्रेस) लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस विभाग में सर्जरी जारी है। लगातार अधिकारियों के तबादलों की खबरे सामने आ रही है। आज भी एक सूची जारी हुई है। जिसके अनुसार, नगर परिषद सरवानिया महाराज के प्रभारी सी एम ओ व राजस्व उप निरीक्षक राजेश गुप्ता का तबादला नीमच से मंदसौर जिले में किया गया है। वे मंदसौर जिले की नगर परिषद मल्हार गढ़ में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। नगर परिषद सिंगोली के प्रभारी सी एम ओ व मुख्य लिपिक सह लेखापाल राजकुमार पाठक का भी स्थानांतर झाबुआ जिले में कर दिया गया है। वे वहां प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, थांदला के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।