Breaking

NEEMUCH NEWS: पार्षद सवा लाख रूपये की रिश्वत लेते पकड़ाया…..

Spread the love

नीमच: पार्षद पति साबिर मसूदी सवा लाख रूपये की रिश्वत लेते पकड़ाया लोकायुक्त की टीम ने आज दिनांक 23.11.2024 को श्री नकुल जैन पिता श्री नन्द कुमार जैन पता 106 राजस्व कालोनी नीमच से 1,25,000 रूपये नगद राशि की रिश्वत लेते हुए पार्षद पति श्री साबिर मसूदी को रंगे हाथ पकड़ा।यह रिश्वत शोरूम निर्माण मै MOS का उल्लंघन मै कार्यवाही नहीं करने के एवज मैं मांगी थी।यह राशि साबिर मसूदी ने अपनी पार्षद पत्नी रानी बी मसूदी के नाम पर मांगी गई थीं । पार्षद की सहमति भी इसमें थी।आज जैसे ही साबिर मसूदी ने रिश्वत की राशि ली लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। साबिर मसूदी एवं पार्षद रानी बी मसूदी के विरुद्ध धारा 7, भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018 )के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया। कार्यवाही जारी है। प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार, श्याम शर्मा, उमेश जाटव, संदीप कदम सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *