गांव जगेपुर के समीप एक गाय बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई ,जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुरा निवासी अब्दुल करीम पिता सरफुद्दीन मुसलमान गुरुवार की रात्रि में करीब 11 बजे अपने काम के पश्चात अपने घर नीमच की और जा रहा था, बाइक के आगे अचानक गाय आने से बाइक चालक द्वारा गाय को बचाने का प्रयास किया गया। ऐसे में बाइक असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए स्लीप हो गई। सिर के बल गिरने से बाइक चालक अब्दुल करीम ने मौके पर दम तोड़ दिया।आज सुबह युवक का पोस्टमार्टम पर परिजनों को सोपा गया