Breaking

MP NEWS: सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी देवउठनी ग्यारस की शुभकामनाएँ,….

Spread the love

सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को देवउठनी ग्यारस की शुभकामनाएँ दी हैं। वे आज बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास में तुलसी-शालिग्राम के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनता से बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में भारी संख्या में वोट देने की अपील की। साथ ही उन्होंने बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील भी की। आज देशभर में देवउठनी ग्यारस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है और ये हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है और मान्यता है कि वे इस दिन चार महीने की योग-निद्रा से जागते हैं। इस पर्व को उत्तर भारत, विशेषकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी देवउठनी ग्यारस की शुभकामनाएं: हिंदू मान्यतानुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक भगवान विष्णु योग-निद्रा में रहते हैं, जिसे ‘चतुर्मास’ कहा जाता है। इस अवधि के दौरान विवाह, शुभ कार्यों और मांगलिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहता है। देवउठनी ग्यारस पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। आज देवउठनी ग्यारस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी को शुभकामनाएँ दी है। वे विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास पर तुलसी-शालिग्राम के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आज से बाद शादी-ब्याह, गृह-प्रवेश और अन्य सभी शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *