Breaking

मिट्टी की ढाय में दबने से चार की मौत,….

Spread the love

कासगंज: जिले में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कस्बा मोहनपुरा में मिट्टी की ढाय में दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चे मिट्टी के अंदर दब गए। तत्काल ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरंग इतनी गहरी थी कि नीचे दबे महिलाओं और बच्चों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ गई। अंदर से निकाले गए महिलाओं और बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यहां हुआ हादसा: ये हादसा कस्बा मोहनपुरा में गांव रामपुर और कातौर गांव के बीच मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुआ। बताया गया है कि गांव रामपुर की महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने के लिए यहां आए थे। उसी समय मिट्टी का ढाय अचानक गिर गई। मिट्टी के नीचे करीब 20 महिलाएं और बच्चे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

अधिक खोखली थी ढाय: बताया गया है कि मिट्टी की ढाय अधिक खोखली थी। जब महिलाएं और बच्चियां मिट्टी खोद रहे थे, तभी ये उनके ऊपर गिर गई। अधिक गहराई के कारण मिट्टी में सभी काफी नीचे दब गए। बचाव के लिए आई टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी को हटाने का काम किया। एक-एक कर सभी महिलाओं और बच्चियों को बाहर निकाल गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां चिकित्सक ने एक बच्ची समेत चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *