मप्र में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई थी जिससे आने जाने में परेशानी हो रही थी। लेकिन अब मौसम विभाग राहत भरी खबर लेकर आया है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज प्रदेश में भरी बारिश होने की संभावना नहीं है।कुछ समय से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरीके से प्रभावित था। बाढ़ के हालात निर्मित हो गए थे लेकिन अब बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। हालांकि, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल जैसे इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।