भोपाल: एक निजी स्कूल में 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप देखने को मिला है। दरअसल घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल को सील कर दिया है और स्कूल की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया पर भी बात की जा रही है। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन भी किया गया है। एसडीएम की अध्यक्षता वाली इस 5 सदस्यीय जांच समिति में जिला शिक्षा अधिकारी और बाल विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। दरअसल इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।