Breaking

MP NEWS: : सीएम ने पटवारी को घेरा, कहा- रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया,..

Spread the love

मप्र में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर सख्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्थन में दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी के द्वारा भी अधिकारियों और कर्मचारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल नर्मदापुरम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अधिकारियों को लेकर बयान दिया था।

इसको लेकर मुख्यमंत्री ने शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि रस्सी जल गई लेकिन बट नहीं गया। पिछले 20 सालों से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता से बाहर है। बीच में कुछ समय मिला लेकिन सरकार चला नही पाएं और अब भी जिस तरीके से कर्मचारी और अधिकारियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने नर्मदापुरम में जो भाषा बोली है, वह समूचे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अपमान है। उन्होंने जीतू पटवारी से कहा कि उनको माफी मांगना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसी के भी द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों का अपमान उचित नहीं है। राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी निष्ठा और शिद्दत से कार्य कर रहे हैं। सरकार सभी वर्गों की बेहतरी के लिए सभी को साथ लेकर चल रही है। डॉ. यादव ने कहा राज्य सरकार सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ खड़ी है। सरकार के लिए उनकी निष्ठा और व्यवस्था पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता है। वह बेखौफ होकर, जनता की बेहतरी के लिए काम करें। राज्य सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसी प्रकार से ठोस काम करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *