Breaking

इंदौर में सामूहिक बलात्कार मामले में महिला कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन,….

Spread the love

मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की नेत्रियां और कांग्रेस नेता शामिल रहे। पटेल ने कहा कि इंदौर जिले के मऊ में सेना के दो अधिकारियों की महिला मित्रों के साथ हुये सामूहिक बलात्कार की घटना से प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हुआ है। इंदौर में युवतियों के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना दिल दहलाने वाली और अमानवीय अपराध है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है। आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि वह दिल दहाड़े महिलाओं को अपना शिकार बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं।

बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम: पटेल ने कहा कि कानून व्यवस्था का आलम यह है कि अब तो देश की रक्षा करने वाले सैनिक की सुरक्षित नहीं हैं। इंदौर की घटना सहित अन्य घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि प्रशासन बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। मध्यप्रदेश कांग्रेस इंदौर सहित अन्य घटनाओं की कठोर निंदा करती है। पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है। सैन्य अधिकारियों के साथ इस तरह घटना होना अपने आप में बहुत ही शर्मनाक है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने प्रदर्शन के बाद इंदौर में सैनिक अधिकारियों के महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म की घटना को संज्ञान में लेते हुये राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *