नीमच: आए दिन मरीज के साथ होने वाली वसूली हो या उनके स्वास्थ्य के साथ बढ़ती गई लापरवाही के कारण मरीज की मौत का ममला हो या अन्य कोई घटना को लेकर गुप्ता नर्सिंग होम चर्चा मैं रहा है। नर्सिंग होम में आज भी एक बालिका की मौत हो गई, जिसे लेकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया । सुचना मिलने पर नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल व महिला पुलिस मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, नीमच जिले के मेलान खेड़ा गांव की निवासी 14 वर्षीय बालिका रिंकू पिता मदनलाल बंजारा को पेट में दर्द होने के कारण परिजन गुप्ता नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई, इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया।
परिजनों ने मांग की है कि, पूर्व में भी इस अस्पताल में कुछ इसी तरह के मामले सामने आएं है। ऐसे में परिजनों ने डाॅक्टरों पर कार्यवाही की मांग की है।