Breaking

आज शेयर बाजार में सेंसेक्स में दिखाई दी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट,….

Spread the love

13 सितंबर 2024 को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन मंदी देखने को मिली है। दरअसल सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की कमी आई है, और यह 82,830 के स्तर पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया है। वहीं इसके साथ ही, निफ्टी भी 40 अंकों की गिरावट के साथ 25,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।बाजार में आई कमजोरी का प्रमुख कारण FMCG और आईटी सेक्टर में हुई व्यापक बिकवाली को भी माना जा सकता है। इन सेक्टरों में आई गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं इसके अतिरिक्त, एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत और विदेशी निवेशकों की गतिविधि भी बाजार (share market) पर दबाव डालती हुई दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *