Breaking

MP Weather Alert : मप्र में अगले 24 घंटे में फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम: आज इन जिलों में बारिश के आसार,…

Spread the love

मप्र शुक्रवार से फिर भारी बारिश पर ब्रेक लग गया है, हालांकि कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना हुआ है। 15-16 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में फिर एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर से 16-17 सितंबर से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा, इससे प्रदेशभर में बारिश का अगला दौर शुरू होने की उम्मीद है।मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र के शनिवार को अवदाब के क्षेत्र में बदलकर पश्चिम बंगाल के आसपास पहुंच जाएगा, जिससे 16 सितंबर से फिर प्रदेश में वर्षा का दौर चलेगा।आज शनिवार को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभाग के जिले कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है, शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दितिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिले में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *